शामली, अप्रैल 4 -- कैराना। श्री हनुमान जयन्ती महोत्सव के चलते नगर में बालाजी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सुन्दर सुन्दर झाकियों के साथ बैंड बाजों व डीजे की धुन में गुलाल के रंगों में सराबोर होकर श्रद्धालू नाच रहे थे। शोभायात्रा केे अंत में भगवान बालाजी महाराज फुलों के रथ पर सवार थे। श्रीहनुमान जयन्ती महोत्सव के चलते शनिवार शाम 4 बजे प्राचीन बनखंडी महादेव मंदिर से बालाजी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ डीएम अरविंद चौहान व एसपी नरेन्द्र प्रताप सिंह ने किया। वही बालाजी के रथ के सेवादार की बोली 9 लाख 1 हजार रुपये व सारथी की बोली 2 लाख 51 हजार रुपये में राजीव वर्मा व अतुल वर्मा ने अपने नाम छूडाई। शोभायात्रा में महाकाल, श्रीगणेश जी भगवान, सफेद विशाल हनुमानजी, लक्ष्मी नारायण जी, भगवान शंकरजी, राधा कृष्ण, वैष्ण...