गुमला, अप्रैल 13 -- पालकोट प्रतिनिधि । अंबेराडीह स्थित श्रीसंकट मोचन मंदिर का दो दिनी वार्षिकोत्सव का समापन रविवार रात सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन जिप उपाध्यक्ष संयुक्ता देवी, थाना प्रभारी तरुण कुमार, समाजसेवी संजय कुमार सिंह व अन्य अतिथियों ने फीता काटकर किया। मौके पर संयुक्ता देवी ने कहा कि श्रीसंकट मोचन के साए में सनातन धर्म का ध्वज हमेशा ऊंचा लहराता रहे। ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में समन्वय और सद्भाव बढ़ता है। थाना प्रभारी तरुण कुमार ने कहा कि सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है ,और शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।आयोजन समिति के संरक्षक मंगल सिंह भोगता ने युवाओं से हनुमानजी की तरह माता-पिता के आज्ञाकारी बनने की अपील की। उन्होंने नशा व सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का संदेश दिया।का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.