पूर्णिया, फरवरी 26 -- कसबा, एक संवाददाता। कसबा नगर परिषद अंतर्गत मुरारी टोल में भक्तिमय माहौल के बीच श्रीश्री 108 सिद्धि विनायक मंदिर का प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान को लेकर तैयारिया पूरी कर ली गई है। पूर्णिया के सुप्रसिद्ध सर्जन और भाजपा नेता डॉ. अनिल कुमार गुप्ता द्वारा निजी स्तर पर निर्मित इस भव्य मंदिर का निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद अब विधि-विधान के साथ मूर्तियों की स्थापना की जा रही है। मंदिर में गणेश प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा का यह विशेष अनुष्ठान 26 फरवरी से 28 फरवरी तक चलेगा। आज बुद्धवार को अधिवास और अन्य प्रारंभिक पूजा विधानों के साथ कार्यक्रम का आगाज हुआ। 28 फरवरी को पूर्णाहूति के साथ भगवान गणेश अपनी नवनिर्मित गर्भगृह में विराजेंगे। साथ ही इस मौके पर महाप्रसाद का भी आयोजन किया जाएगा। इस पूरे धार्मिक अनुष्ठान का संपादन प्रसिद्ध आ...