धनबाद, जनवरी 22 -- चासनाला, प्रतिनिधि। चासनाला सुदामडीह रिवर साईड दामोदर नदी के सूर्य मंदिर धाम घाट पर आयोजित नौ दिवसीय श्री श्री 1008 श्री राम महायज्ञ के पांचवें दिन बुधवार को श्रद्धालुओं की भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा की। आचार्य पंडित रंजीत शास्त्री व उनके सहयोगी पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन यज्ञ व श्री राम चरित्र मानस पाठ किया गया। शाम को वृंदावन से पधारी कथा वाचक देवी गीता शास्त्री ने सीता स्वयंवर का वर्णन करते हुए कहा कि सीता स्वयंवर हमें सिखाता है कि योग्य वर का चुनाव गुण और धर्म के आधार पर होना चाहिए। न कि केवल शक्ति या दिखावे पर, यह स्त्री की स्वतंत्रता है। और सत्य और धर्म की विजय को दृशाता है। पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने यज्ञाधीश श्री श्री1008 श्री बाल योगी महंत परशुराम जी महाराज का आशिर्वाद लिय...