चतरा, अप्रैल 21 -- इटखोरी, प्रतिनिधि। आध्यात्मिक चेतना और भक्ति के उल्लास के साथ नवादा पंचायत के नरचा खुर्द गांव में आयोजित श्रीश्री 1008 श्रीमद्ग देवी भागवत पुराण महायज्ञ को लेकर कलश सह शोभायात्रा का आयोजन किया गया। कलश सह शोभायात्रा यज्ञमण्डप से बाजे गाजे के साथ निकलकर नवादा नदी पहुँची जहां विद्वान आचार्य मुरारी मिश्रा जी व अन्य ब्राम्हणों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जल भरवाया । महिलाओं और युवतियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया. केसरिया और पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाएं सिर पर कलश लेकर जब सड़कों पर निकलीं, तो पूरा वातावरण जय माता दी और हर हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। कलश सह शोभायात्रा में राम सीता शिव हनुमान व अन्य देवी देवताओं की जीवंत झांकियों ने अतिथियों व श्रद्धालुओं को खूब लुभाया । इस मौके पर मुख्य अतिथि के त...