धनबाद, जून 23 -- केंदुआ पुल स्थित श्रीश्री हनुमान मंदिर में सोमवार को भव्य कलश यात्रा के साथ चार दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम शुरू हुआ। श्रद्धालुओं ने भक्तिमय माहौल में 108 कलश और 108 ध्वज के साथ मंदिर परिसर से खैरा तालाब तक शोभायात्रा निकाली। मंदिर के पुजारी श्रीकांत पांडेय के तालाब से कलश में जल भरवाया। कलश यात्रा में मुख्य यजमान फूलचंद यादव, राजेश यादव व मंजीत यादव अपने परिवार के साथ शामिल हुए। पुजारी श्रीकांत पांडेय ने बताया कि मंगलवार से 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन शुरू होगा, जिसका समापन बुधवार को होगा। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा। वहीं गुरुवार को देवघर की प्रसिद्ध भजन गायिका पल्लवी झा व उनकी टीम द्वारा जागरण प्रस्तुत किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...