रांची, फरवरी 17 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। प्रखंड के नाउज गांव स्थित श्रीश्री हनुमान मंदिर का दो दिनी प्रथम वार्षिकोत्सव आठ और नौ मार्च को आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन की सफलता को लेकर मंगलवार को मंदिर परिसर में ध्वजारोहण और भूमि पूजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत आचार्य पंडित रुद्रनाथ मिश्र के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई। भूमि पूजन के बाद ध्वजारोहण किया गया, जिससे पूरा क्षेत्र जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। धार्मिक अनुष्ठान में दिनेश चौबे ने सपरिवार यजमान की भूमिका निभाई। मंदिर समिति के बिरसा मुंडा ने जानकारी दी कि वार्षिकोत्सव के दौरान दो दिनों तक यज्ञ, हवन, भजन-कीर्तन और प्रवचन के साथ-साथ भंडारे का आयोजन किया जाएगा।...