धनबाद, दिसम्बर 21 -- धनबाद। श्रीश्री सूर्यदेव सिंह स्मृति गुरुकुलम में शनिवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। पहली से कक्षा छह के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। टॉर्च सेरेमनी व मार्चपास्ट दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। मौके पर विद्यार्थियों ने पोंपॉम, स्वागत नृत्य समेत अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मंत्रमुग्ध कर दिया। समापन समारोह में विजेताओं को पुरस्कार व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। प्राचार्य रितिका राज और स्कूल निदेशक किरण सिंह ने सभी विद्यार्थी को इस कर्यक्रम में बढ़-चढ़ कर भाग लेने की प्रशंसा की। कार्यक्रम में दीप्ति मिश्रा, शशि प्रभा कुमारी, राजीव कुमार, सौरव रॉय, अभिषेक चक्रवर्ती, नीतीश कुमार, नेहा कुमारी, अर्चना, विनीता शंकर, साची प्रिया, शिखा रानी, शशि प्रभा, रीता सिंह, निशा कुमारी, मोनिका चौध...