धनबाद, मार्च 19 -- चासनाला बस्ती स्थित चन्द्र मौलीश्वर शिव मंदिर परिसर में चल रहे 1008 श्री श्री रुद्रमहायज्ञ में बुधवार को भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप परिक्रमा की। वहीं काशी से आए आचार्य पंडित शुभंकर शास्त्री व सहयोगी पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन पूजन कराया। महारुद्र पाठ किया। यज्ञ में वृंदावन धाम से आईं श्रीमद् भागवत कथा वाचिका अर्पणा किशोरी जी ने कहा कि राजा परीक्षित काफी धार्मिक व संस्कारी राजा थे। परन्तु कलियुग के पदार्पण से और अंतर्ध्यान में बैठे ऋषि के गले में मरा हुआ सर्प डाल दिया। जिनको ऋषि ने शाप दे दिया। रुद्रमहायज्ञ को सफल बनाने में पार्षद लक्ष्मी कुमारी, अजीत महतो, जवाहर लाल महतो, देशराज महतो, मुकेश महतो, सितम महतो, सपन महतो, सत्यजीत ओझा, नितेश महतो, जगदीश महतो आदि का सराहनीय योगदान रहा।...