धनबाद, अप्रैल 12 -- बलियापुर कुंभकारटोला में शनिवार को छह दिवसीय श्रीश्री 108 रामचरितमानस कथा व यज्ञ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शुरू हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत गाजे-बाजे और जय श्रीराम के जयकारे के साथ भव्य कलश यात्रा से हुई। सिंदूरपुर जोड़िया में जलभरनी के बाद कलश यात्रा शुरू हुई, जो लालाडीह और बलियापुर बाजार होते हुए यज्ञ स्थल पहुंची। इस मौके पर भाजपा नेत्री तारा देवी, उपप्रमुख आशा देवी, मुखिया विजय गोराइं, सांसद प्रतिनिधि विजय रवानी, रामदेव पांडेय, मनीष अग्रवाल, शैलेन मंडल, विजय मंडल, राजू गोराइं, श्यामसुंदर कुंभकार, किशोर कुंभकार, सुदाम कुंभकार, बलराम कुंभकार, निर्मल कुंभकार, लालजीत गोराइं, रविंद्र वर्मा आदि मौजूद थे। अयोध्या से आए कथाव्यास मालविक वैष्णव, आचार्य कौशलकिशोर शरण महाराज, दिनेश कुमार मिश्रा, मिथिलेश मिश्रा, राजेंद्र पांडेय व प...