रांची, मार्च 7 -- कांके, प्रतिनिधि। सुकुरहुटू बाजार टाड़, कांके में शनिवार को श्रीश्री महावीर मंडल केंद्रीय रामनवमी पूजा समिति एवं डोल मेला समिति सुकुरहुटू की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कांके उप प्रमुख अंजय बैठा ने की। बैठक में वर्ष 2025 का आय-व्यय प्रस्तुत किया गया और सर्वसम्मति से पुरानी कमेटी को भंग कर नई कमेटी के गठन का निर्णय लिया गया। अध्यक्ष पद के लिए राजकुमार महतो और हरिनाथ साहू के नाम प्रस्तावित किए गए। दोनों के बीच सहमति नहीं बनने पर पहली बार मतदान की प्रक्रिया अपनाई गई। कुल 219 लोगों ने मतदान किया। मतगणना में राजकुमार महतो को 117 वोट, हरिनाथ साहू को 100 वोट मिले, जबकि दो वोट अवैध पाए गए। इस प्रकार राजकुमार महतो ने 17 मतों से जीत हासिल कर अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए।बैठक में मुखिया अनिता मुंडा, बेनीराम महतो, राम कुमार द...