रांची, अप्रैल 25 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। मेन रोड के संकट मोचन हनुमान मंदिर के महंत श्रीश्री महामंडलेश्वर महंत सूर्य नारायण दास त्यागी बाबा का शुक्रवार की देर रात एक निजी अस्पताल में देहावसान हो गया। उन्हें सांस लेने संबंधी तकलीफ के बाद गुरुवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां दो दिन तक इलाज चला। वे 75 साल के थे और श्रीधाम अयोध्या के श्री अखाड़ा से संबद्ध थे। पूर्व में प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान उन्हें संतों की मंडली की मौजूदगी में महामंडलेश्वर घोषित किया गया था। वे जीवंत पर्यंत बतौर महंत संकट मोचन हनुमान मंदिर से जुड़े रहे और लोगों को अध्यात्म से जोड़ने व धर्म की प्रभावना को लेकर प्रयत्नशील रहे। विशेष धार्मिक आयोजन में उनकी महत्वपूर्ण भागीदारी रहती थी। मंदिर में दिवस विशेष पर प्रवचन के अलावा परिवार के लोगों को समस्याओं के स...