पटना, मार्च 27 -- श्रीश्री पंचमुखी हनुमान मंदिर बोरिंग कैनाल रोड से पांच बजे शाम में शोभा यात्रा निकाली गयी। शोभा यात्रा में भगवान राम की जयकार करते हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। शोभा यात्रा बोरिंग कैनाल होते हुए डाक बंगला पहुंची। सुबह से ही मंदिर प्रांगण में भजन कीर्तन का दौर चलता रहा। इससे पहले दो बजे दिन से श्रीश्री पंचमुखी हनुमान मंदिर व्यावसायिक संघ की ओर से विशाल भंडार का आयोजन किया गया। संघ के प्रमोद कुमार ने बताया कि भंडारा में हजारों लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। भंडारा देर शाम तक संचालित हुआ। संघ के अशोक कुमार, रणधीर कुमार, प्रशांत चंदन, बंटी और सन्नी कुमार आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...