रांची, मार्च 17 -- रांची। रामनवमी महापर्व को लेकर श्री श्री चंद्रशेखर महावीर मंडल की बैठक हुई। इसमें पदाधिकारियों की भूमिका तय की गई। इसमें अध्यक्ष अंकित सिंह, उपाध्यक्ष दिनेश प्रजापति, सचिव प्रदीप जायसवाल, महासचिव राजू नायक, कोषाध्यक्ष संतोष प्रजापति समेत अन्य पदाधिकारी और सदस्य बनाए गए। आयोजन के दिन जनता की सुविधा, सुरक्षा और व्यवस्था सर्वोपरि रहेगी। मंडल ने सामूहिक सहयोग और अनुशासन पर विशेष बल दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...