इटावा औरैया, मार्च 30 -- लोक मान्य रूरल इंटर कालेज के मैदान में भव्य श्रीश्याम संकीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दतिया पीठ के महंत रामदास महाराज ने श्री खाटू श्याम जी की आरती कर किया। श्री श्याम परिवार महेवा की आयोजन समिति के स्वयं सेवकों ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया। वहीं भजन प्रवाहक अनंत मिश्रा व अपर्णा मिश्रा नाथ नगरी बरेली, राजा सांवरिया आगरा तथा दीपांशी तिवारी कानपुर ने मनमोहक भजन सुनाए गए वही विभिन्न रूपों की मनमोहक झांकियां सहित इत्र एवं पुष्प वर्षा की गई। भक्तों ने देर शाम शुरू हुई भजन संध्या का सुबह तक आनंद लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...