लखीमपुरखीरी, मार्च 9 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। शहर के मुन्नूगंज वार्ड नंबर 5 में कलश यात्रा के साथ श्रीशिव महापुराण कथा की शुरुआत हुई। सुबह शिव मंदिर से निकली कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं व श्रद्धालुओं ने सिर पर कलश रखकर भाग लिया। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई मुन्नूगंज स्थित कथा स्थल पहुंची, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ कथा का प्रारंभ किया गया। कथा प्रवक्ता श्रीधाम वृन्दावन से पधारे आचार्य विष्णा शरण जी महाराज प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से सायं 6 बजे तक श्रद्धालुओं को शिव महापुराण कथा का रसपान कराएंगे। कथा का आयोजन 8 मार्च से 14 मार्च तक किया जाएगा, जबकि 15 मार्च को हवन, पूर्णाहुति और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। कार्यक्रम आयोजक मोहित गुप्ता की पत्नी शिल्पी गुप्ता ने बताया कि भगवान भोलेनाथ की क...