हजारीबाग, मई 8 -- बरही के कोनरा स्थित प्राचीन भगवती मंदिर में श्रीशतचंडी महायज्ञ एवं हनुमान प्राण-प्रतिष्ठा यज्ञ का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। यज्ञ से पूर्व निकाली गई भव्य कलशयात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कलशयात्रा में सांसद मनीष जायसवाल एवं विधायक मनोज यादव शामिल हुए। विधायक मनोज यादव ने महिलाओं एवं कन्याओं के माथे पर कलश रखकर यात्रा का शुभारंभ किया। आचार्य जयनंदन मिश्र महाराज एवं ऋषिराज वेदव्यास मिश्र ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापना करायी। श्रद्धालुओं ने सूर्य मंदिर नदी से जल भरकर नगर भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल तक यात्रा निकाली। सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज में एकता और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करते हैं, वहीं विधायक मनोज यादव ने इसे क्षेत्र के लिए गौरव की बात बताया। यह भी पढ़ें- तीर्थ दर्...