देवघर, मार्च 2 -- देवघर,प्रतिनिधि। हार्दपीठ वैद्यनाथ फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित श्रीवैद्यनाथ प्राकट्य महोत्सव 2026 अंतर्गत बाबा वैद्यनाथ मंदिर परिसर में भव्य महारुद्राभिषेक कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ। इस दौरान काली मंदिर के वैदिक मंडली एवं अन्य वैदिक मंडली के नेतृत्व में यह भव्य अनुष्ठान संपन्न हुआ। महा आरती के बाद वैदिक मंगलाचरण, माल्यार्पण के बाद गणेश वन्दना, भगवती की आराधना से चंदन चटर्जी ने समां बांधा। साथ ही कुमारी आरोही ने शिव भजन एवं श्रीकृष्ण के भजनों से श्रोताओं का मन मोह लिया। मौके पर अन्य कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को और भी भव्य बना दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में हार्दपीठ वैद्यनाथ फाउंडेशन के अध्यक्ष, डॉ. नरेन्द्र नाथ ठाकुर, उपाध्यक्ष सोमेश पंडित, डॉ. परशुराम तिवारी, सांस्कृतिक सचिव सोमेश कश्यप, सं...