गुमला, जून 8 -- भरनो। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर भरनो बस्ती बाजार टांड़ स्थित श्रीविष्णु मंदिर में सोमवार से 24 घंटे के अखंड हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ हुआ। संकीर्तन में जरिया, कैरो, नरौली, मंडरो, सिसई, गणेशपुर और डोम्बा समेत विभिन्न गांवों की कीर्तन मंडलियां भाग लेकर भगवान विष्णु के नाम का गुणगान कर रही हैं। भजन-कीर्तन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा है। मंदिर के आचार्य अवधेश मिश्र ने बताया कि पुरुषोत्तम मास में भजन, जप-तप और दान-पुण्य का विशेष महत्व है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...