श्रीविधा धाम आश्रम में किया पौधरोपण
अलीगढ़, जून 6 -- अलीगढ़। विश्व पर्यावरण दिवस पर जतनपुर चिकावटी स्थित वैदिक ज्योतिष संस्थान के प्रमुख स्वामी पूर्णानंदपुरी महाराज के सानिध्य में संस्थान के सदस्यों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया। श्रीविद्या धाम आश्रम परिसर में पौधरोपण के साथ पक्षियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था भी की गई। संस्थान के सदस्यों द्वारा पीपल, बरगद, नीम व अन्य फालदार पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर आचार्य गौरव शास्त्री, तेजवीर सिंह, शिब्बू अग्रवाल, शैलेंद्र सिंह, रवि शास्त्री, विनीत शास्त्री उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस पर क्वाड्रा इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद में पौधारोपण यह भी पढ़ें- प्रेरणा ने की पहली 'स्वास्तिक पंचवटी' की स्थापना यह भी पढ़ें- भारत विकास परिषद वनिता शाखा ने किया पौधरोपण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.