रांची, जून 24 -- रांची, वरीय संवाददाता। श्रीलक्ष्मी वेंकटेश्वर मंदिर के 19वें वार्षिकोत्सव सह कल्याणोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। तिरुपति मंदिर की तर्ज पर होने वाला यह तीन दिवसीय अनुष्ठान 26 से 28 जून तक चलेगा। धार्मिक आयोजन को संपन्न कराने के लिए वृंदावन से जगद्गुरु रामानुजाचार्य श्रीस्वामी अनिरुद्धाचार्य जी महाराज और उनके सहयोगी श्रीगोविन्ददास रांची पहुंच चुके हैं। जगद्गुरु महाराज ने श्रीनिवास टावर के भगवान दास सत्संग हॉल में कल्याण महोत्सव मंडपम और मंदिर के सामने बन रहे सुदर्शन यज्ञ मंडपम की तैयारियों का निरीक्षण किया। कोलकाता के कारीगरों द्वारा की जा रही सजावट का कार्य 25 जून की रात तक पूरा कर लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...