सासाराम, मार्च 31 -- राजपुर, एक संवाददाता। पुरानी बाजार कचहरी मोड़ के पास शिवालय परिसर स्थित नवनिर्मित मंदिर में भगवान श्री राम, लक्ष्मण, जानकी व हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा सह महायज्ञ को लेकर बैठक की गई। बताया कि श्रीश्री 1008 श्री त्रिदंडी स्वामी जी महाराज के पाद सेवक यतिराज तपोमूर्ति संत सुंदररराज स्वामी जी महाराज के सानिध्य में यज्ञ किया जाएगा। जिसके लिए जलभरी सह शोभा यात्रा 26 अप्रैल को निकाली जायेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...