सासाराम, अप्रैल 12 -- सासाराम। नोखा प्रखंड के नोनसारी गांव में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की तैयारियां पूरी ली गई है। 25 अप्रैल को जलभरी यात्रा निकाली जाएगी। यज्ञ पूजा समिति के अध्यक्ष उमाशंकर पांडेय, सचिव विद्यासागर सिंह व कोषाध्यक्ष महामुनी सिंह ने बताया कि यज्ञ स्थल से करीब ढाई किलोमीटर की दूरी पर स्थित मुजराढ़ पोखरा से जलभरी होगी। जहां से श्रद्धालु यज्ञ स्थल पर पहुंच कर कलश स्थापना करेंगे। यज्ञ 30 अप्रैल तक चलेगा। जिसमें कई बड़े-बड़े महात्माओं द्वारा प्रवचन किया जाएगा। यज्ञ स्थल पर सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...