उत्तरकाशी, दिसम्बर 23 -- नगर में स्थित श्री लक्ष्मी नारायण भगवान मंदिर, बड़कोट के महंत रामानंदगिरी महाराज का लगभग 95 वर्ष की आयु पूरी कर मंगलवार को निधन हो गया है। वह बीते पांच दशक से बड़कोट श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में रहे तथा वह कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। महंत रामानंदगिरी महाराज जी के सानिध्य एवं आशीर्वाद से बड़कोट नगर में भगवान श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के निर्माण कार्य का शुभारंभ हुआ। आज यहां मंदिर अपनी दिव्यता और भव्यता की ओर अग्रसर है तथा निर्माण कार्य अंतिम चरणों में है। क्षेत्र के लोगों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...