जमशेदपुर, जून 4 -- शहर के जादूगर और अभिनेता किंशुक मुखर्जी 5 से 8 जून तक श्रीलंका में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय मैजिक फेस्टिवल में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह आयोजन श्रीलंका मैजिशियन समिति द्वारा आयोजित किया जा रहा है। वे 4 जून को कोलंबो के लिए रवाना होंगे। श्रीलंका में वे व्याख्यान देंगे तथा अपनी जादू की कला का प्रदर्शन करेंगे। श्रीलंका मैजिशियन समिति के अध्यक्ष लकरुवान सुजीवा के आमंत्रण पर वे इस फेस्टिवल में शामिल हो रहे हैं। इस फेस्टिवल में मलेशिया, कुवैत, ट्यूनीशिया, फिलीपींस, इजिप्त समेत कई देशों से जादूगर पहुंच रहे हैं। किंशुक मुखर्जी पिछले 30 वर्षों से जादू के शो दिखा रहे हैं। वे एक अभिनेता भी हैं और स्वामित्र चटर्जी, इंद्राणी हलदार, अभिषेक चटर्जी तथा बॉलीवुड अभिनेता राजेश शर्मा के साथ काम कर चुके हैं। भारत से जादूगर टाइगर...