रुद्रपुर, अप्रैल 14 -- सतीराम राना, रुद्रपुर। डिगाना, श्रीलंका में 10 से 12 अप्रैल तक आयोजित साउथ एशियन जू-जित्सु चैंपियनशिप में रुद्रपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन किया। उन्होंने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते। मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम से जुड़े खिलाड़ी पार्थ सिन्हा ने जू-जित्सु स्पर्धा में स्वर्ण पदक और फाइटिंग सिस्टम में रजत पदक जीता। वहीं रौनक शर्मा ने जू-जित्सु में कांस्य पदक और फाइटिंग सिस्टम में भी कांस्य पदक हासिल कर अपनी क्षमता का परिचय दिया। इस उपलब्धि के पीछे कोच कमल सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कमल सिंह वर्ष 2022 में चीन में आयोजित 19वें एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश के लिए पदक जीत चुके हैं। यह भी पढ़ें- नैनीताल की अंजली ने एशियन चैंपिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.