मुजफ्फरपुर, मई 19 -- मुजफ्फरपुर, वसं। श्रीलंका में आयोजित कॉमन वेल्थ रैपिड चेस चैम्पियनशिप में बिहार की पहली महिला फिडे मास्टर मुजफ्फरपुर की मरियम फातिमा ने अंडर-20 वर्ग में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। चंदवारा की रहने वाली मरियम के पिता इम्तियाज अहमद ने पुत्री की जीत पर खुशी जाहिर की है। प्रशिक्षक अभिषेक सोनू ने बताया कि मरियम ने श्रीलंका के पीके चंद्रश्री को, मॉरिशस के आन्या बेले बुरवाच को, रूस के मार्टन सेवरीन को एवं श्रीलंका के बोनुका मिनकेथ जयसिंहे को हराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...