नई दिल्ली, अगस्त 5 -- श्रीलंका में बीते दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन हुआ। आपदा में सात लोगों की मौत हुई और दर्जनों घायल हैं।

आपदा की स्थिति अधिकारियों ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि पर्वतीय इलाकों में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण ये स्थिति बिगड़ गई। हालात को देखते हुए स्कूल बंद कर दिए गए हैं। बारिश के कारण देश के कई हिस्सों में घर, खेत और सड़कें जलमग्न हो गई हैं। सरकारी आपदा प्रबंधन केंद्र के अनुसार मध्य श्रीलंका के पर्वतीय क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। आपदा प्रबंधन केंद्र के प्रवक्ता प्रदीप कोडिप्पिली ने बताया कि मध्य क्षेत्र में भूस्खलन में दो मकान दब गए, जिससे कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा बाढ़ से दो अन्य लोगों की जान चली गई, तीन लोग घायल हुए हैं।

लोगों को सुरक्षित स्थानों...