नई दिल्ली, मार्च 16 -- श्रीलंका ने सोमवार को पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण पैदा हुए ईंधन संकट से निपटने के लिए चार दिवसीय कार्य सप्ताह की घोषणा की है। सरकार ने इसे आकस्मिक उपाय के रूप में लागू किया है। वर्तमान में यहां पांच दिन का कार्य सप्ताह प्रचलित है।आवश्यक सेवाओं के आयुक्त जनरल प्रभात चंद्रकीर्ति ने कहा कि यह निर्णय लिया गया है कि 18 मार्च से प्रत्येक बुधवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह स्वास्थ्य, बंदरगाहों, जल आपूर्ति और सीमा शुल्क पर लागू नहीं होगा। यह स्कूलों, विश्वविद्यालयों और न्यायपालिका पर लागू होगा। आयुक्त ने कहा कि सरकार को उम्मीद है कि निजी क्षेत्र भी इसी उपाय को अपनाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.