हल्द्वानी, जून 10 -- दीप चंद्र जोशी लालकुआं। कांग्रेस नेता राजेंद्र सिंह खनवाल ने श्रीलंका टापू पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। बरसात से पहले भू-कटाव, बाढ़ सुरक्षा, बिजली और आवागमन से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की। ग्रामीणों ने तटबंध निर्माण और बाढ़ सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम न होने की शिकायत की। खनवाल ने समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाकर समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान वयोवृद्ध महिलाओं एवं दिव्यांगजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रमेश राणा, त्रिलोक सिंह, राकेश वर्मा, उमेश मेहरा, लाल सिंह, केदार सिंह दशौनी, हरीश सिंह मेहरा, दरपान सिंह, गोविंद सिंह बिष्ट, हिमांशु देउपा, पुष्कर सिंह कोरंगा, धर्म सिंह, कुंदन सिंह, चंद्रा मेहरा, प्रेमा देवी और मोहिनी देवी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- निकोबार बचाने के लिए कांग्रेस का ह...