नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- श्रीलंका क्रिकेट को अगले साल की शुरूआती आईसीसी महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी अधिकार गंवाने के बाद लगभग दो करोड़ अमेरिकी डॉलर (लगभग 188 करोड़ रुपये) के राजस्व का नुकसान हो सकता है। इस टूर्नामेंट का आयोजन मूल रूप से श्रीलंका में कराया जाना था लेकिन अब इसे भारत में 14 से 28 फरवरी 2027 तक कराया जाएगा जिसके मैच मुंबई और वडोदरा में खेले जाएंगे।श्रीलंका ने गंवाई टूर्नामेंट की मेजबानी श्रीलंका क्रिकेट की परिवर्तन (ट्रांसफोरर्मेशन) समिति के सचिव प्रकाश शाफटर ने पत्रकारों से कहा, ''हमें निश्चित रूप से मेजबानी शुल्क मिलेगा। मुझे लगता है कि यह करीब 20 लाख डॉलर के करीब होगा। साथ ही श्रीलंका क्रिकेट को स्टेडियम और अन्य आयोजन स्थलों को तैयार करने तथा सुविधाओं को बेहतर बनाने का खर्च भी उठाना पड़ेगा। '' यह भी पढ़ें- रॉबिन्सन ने ...