पल्लेकेले, फरवरी 21 -- T20 World Cup 2026 के सुपर 8 में भले ही इंग्लैंड की टीम पहुंच गई है, लेकिन अब तक इंग्लैंड ने इस टूर्नामेंट में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं किया है। रविवार को पल्लेकेले में होने वाले टी20 विश्व कप के सुपर 8 के मैच में श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड की दमदार प्रदर्शन करना चाहेगी। इस आईसीसी टूर्नामेंट से पहले खेली गई 3 मैचों की टी20 सीरीज में इंग्लैंड ने मेजबान श्रीलंका का क्लीन स्वीप किया था। उस प्रदर्शन से इंग्लैंड की टीम प्रेरणा लेने की कोशिश करेगी। इंग्लैंड ने इसी महीने की शुरुआत में श्रीलंका को टी20 श्रृंखला में 3-0 से हराया था और वह सुपर आठ के मैच में अपने इस प्रदर्शन को जारी रखने की कोशिश करेगा। इंग्लैंड का टी20 विश्व कप में प्रदर्शन अभी तक प्रभावशाली नहीं रहा है। उसे एसोसिएट देशों के खिलाफ जीत हासिल करने के लिए संघर्ष क...