नई दिल्ली, अगस्त 19 -- टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला आखिरी दिन के दूसरे सत्र तक ही चला, जिसे मेहमान टीम इंडिया ने जीत लिया। गॉल में खेले गए इस टेस्ट मैच में शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने मेजबान श्रीलंका को 165 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। ये सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के 2025-27 के चक्र का हिस्सा है। ऐसे में डब्ल्यूटीसी की पॉइंट्स टेबल पर इस मैच का क्या असर पड़ा है? उसके बारे में भी जान लीजिए। देखा जाए तो इंडिया वर्सेस श्रीलंका टेस्ट मैच का असर डब्ल्यूटीसी की पॉइंट्स पर देखने को नहीं मिला, क्योंकि इस मैच से पहले भारत और श्रीलंका की टीमें जहां थीं, अभी भी वहीं हैं। ऐसे में किसी अन्य टीम का स्थान भी नहीं बदला है। हालांकि, एक चीज बदली है, वह यह है कि भारत ने 12 अंक हासिल कर लिए है...