रिषिकेष, मई 4 -- भारत सरकार के नेशनल सेंटर फॉर गुड गवर्नेंस की ओर से आयोजित क्षमता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत श्रीलंका से आए 40 सदस्यीय सिविल सर्वेंट्स के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीआरएफ वाहिनी का भ्रमण किया। उन्होंने एसडीआरएफ के कार्यों, गठन, संरचना आदि की जानकारियां प्राप्त की। सोमवार को जौलीग्रांट स्थित एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय में श्रीलंका से 40 सदस्यीय सिविल सर्वेंट्स का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा। एसडीआरएफ सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने इन सदस्यों को एसडीआरएफ की संगठनात्मक संरचना, बल के गठन, तथा उत्तराखंड की विषम भौगोलिक परिस्थितियों में तैनाती एवं त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी दी। प्रतिनिधिमंडल को आपदा प्रबंधन की रणनीतियां, खोज एवं बचाव तकनीकें तथा आपातकालीन परिस्थितियों में संचालित ऑपरेशनों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही...