नई दिल्ली, अगस्त 19 -- भारतीय टीम ने श्रीलंका को पहले टेस्ट मैच में आखिरी दिन चले मुकाबले में 165 रन से हराया। भारत ने श्रीलंका के सामने 372 रनों का लक्ष्य रखा था लेकिन श्रीलंका की टीम 206 रन ही बना सकी। श्रीलंका के कप्तान धनंजय डिसिल्वा ने कहा है कि दूसरे दिन से उनकी टीम मैच में भारत को कड़ी टक्कर दे रही थी। हालांकि केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल के बीच हुई साझेदारी ने उनकी टीम को दबाव में डाला और मैच का रूख बदल दिया। श्रीलंकाई कप्तान ने टॉस की भूमिका को भी टीम की हार की बड़ी वजह माना है। भारत के लिए आखिरी दिन मानव सुथार ने बेहतरी गेंदबाज की। उन्होंने पहली और दूसरी पारी में शानदार प्रदर्शन किया और 10 विकेट लेकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। यह भी पढ़ें- भारत आखिरी दिन जल्द से जल्द मैच खत्म करना चाहता था, केएल राहुल ने खोला राजराहुल-पड...