श्रीलंका के विवि में प्रेमचंद की प्रासंगिकता बताएंगे डॉ गोपेश्वर
कुशीनगर, अगस्त 13 -- कुशीनगर। फाजिलनगर ब्लॉक के नदवा विशुनपुर निवासी एवं दिल्ली विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग में वरिष्ठ सहायक आचार्य डॉ गोपेश्वर दत्त पांडेय को श्रीलंका के सबरगमुआ विश्वविद्यालय से व्याख्यान के लिए आमंत्रण मिला है। वह 25 सितंबर को विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को प्रेमचंद के साहित्य की प्रासंगिकता विषय पर संबोधित करेंगे। डॉ. गोपेश्वर दत्त पांडेय ने उपन्यासों की कथा संरचना विषय पर शोध कर डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है। दिल्ली विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग में अकादमिक सेवाओं के साथ ही वह साहित्य और शोध के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। श्रीलंका के विश्वविद्यालय से व्याख्यान के लिए आमंत्रण मिलने की जानकारी से उनके गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर अंतरराष्ट्रीय अकादमिक मंच पर हिन्दी साहित्य को लेकर व्याख्यान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.