नई दिल्ली, अगस्त 14 -- टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने गुरुवार 13 अगस्त को इस बात का हिंट दिया है कि श्रीलंका के खिलाफ गॉल में 15 अगस्त से खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम किस कॉम्बिनेशन के साथ मैदान पर उतर सकती है? टीम इंडिया का बल्लेबाजी क्रम सेट लग रहा है, लेकिन गेंदबाजी लाइनअप को लेकर असमंजस की स्थिति की है। सवाल यह है कि क्या 3 पेसर और 3 स्पिनर खेलेंगे या फिर 2 पेसर और 3 या 4 स्पिनर के साथ भारत उतरेगा? इस पर बड़ा हिंट मोर्ने मोर्कल ने दिया है। मोर्ने मोर्कल ने साफ तौर पर तो नहीं कहा है, लेकिन लगभग इस बात का संकेत दे दिया है कि रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव और मानव सुथार खेल सकते हैं। तीनों के पास वैराइटी है और विकेट टेकिंग स्किल्स भी हैं। कुलदीप लेफ्ट आर्म स्पिन से मैजिक कर सकते हैं, जबकि जडेजा के पास एक्यूरेसी ह...