नई दिल्ली, अगस्त 10 -- भारत बनाम श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 15 अगस्त से हो रहा है। पहला मैच गॉल में 15 से 19 अगस्त के बीच खेला जाएगा जबकि दूसरा मुकाबला कोलंबो में 23 से 27 अगस्त के बीच होगा। अभ्यास मैच 7 से 9 अगस्त के बीच तीन दिनों का खेला गया था जिसमें टीम इंडिया ने जीत हासिल की थी। भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट क्रिकेट का इतिहास काफी पुराना है। दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच 1982 में खेला गया था जिसके बाद से अब तक कुछ 42 मैच खेले जा चुके हैं। श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि भारतीय टीम ने 42 में से सिर्फ 7 टेस्ट मैच हारे हैं। 22 मैचों में जीत मिली है और 17 मुकाबले ड्रा रहे हैं। यह भी पढ़ें- DPL 2026: कप्तान आयुष बडोनी और उनकी ...