रिषिकेष, अगस्त 17 -- भारत सरकार के नेशनल सेंटर फॉर गुड गवर्नेंस के क्षमता विकास कार्यक्रम के तहत श्रीलंका से आए सिविल सर्वेंट्स के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय का भ्रमण किया। जहां प्रतिनिधिमंडल को एसडीआरएफ की कार्यप्रणाली, आपदा प्रबंधन, सर्च एंड रेस्क्यू तकनीक और राहत-बचाव अभियानों की जानकारी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...