नई दिल्ली, अगस्त 20 -- श्रीलंका ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए स्क्वॉड में बदलाव किया है। टीम ने कोलंबो में होने वाले टेस्ट मैच के लिए कमिल मिशारा और ऑलराउंडर सहान अराचीगे को टीम में जोड़ा है। कुसल मेंडिस और दिनेश चांदीमल आगामी मैच से बाहर हो गए हैं और पथुम निसंका भी पूरी तरह फिट नहीं हैं। भारत ने गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका को 165 रनों से हराया और सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। श्रीलंका के कोच गैरी कर्स्टन ने कन्फर्म किया था कि मेंडिस और चांदीमल चोट के कारण अगला मैच नहीं खेल पाएंगे। भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से शुरू होगा। यह भी पढ़ें- गॉल में जीत के बाद सुथार ने कहा- 10 दिन तैयारी से हमें 100 प्रतिशत फायदा हुआमेंडिस-चांदीमल पहले ही बाहर कुसल मेंडिस की जगह श्रीलंका ने निरोशन डिकवेला को टीम में शामि...