नई दिल्ली, मार्च 1 -- T20 World Cup 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ सुपर 8 के आखिरी मैच में मिली करीबी हार के बाद श्रीलंका की टीम के कप्तान दसुन शनाका ने कहा कि वे मैच फिनिश कर सकते थे, लेकिन बदकिस्मती से ऐसा नहीं हो पाया। कप्तान टीम के कैंपेन से भी निराश हैं, क्योंकि सात मैच इस टूर्नामेंट में श्रीलंका की टीम ने अपनी सरजमीं पर खेले, जिनमें से चार मैचों में टीम को हार मिली। तीन मैच इसमें सुपर 8 के शामिल थे, जिसके कारण टीम सेमीफाइनल में प्रवेश नहीं कर सकी। कप्तान शनाका ने अपनी टीम के फैंस से मैच के बाद माफी भी मांगी। दसुन शनाका ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कहा, "बिल्कुल यह बहुत करीबी मैच था। मैं इसे फिनिश कर सकता था, लेकिन बदकिस्मती से नहीं हो सका। शाहीन ने अच्छी बॉलिंग की।" श्रीलंका की टीम के कैंपेन पर कप्तान ने कहा, "यह हमारे लिए एक म...