नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- श्रीलंका के पश्चिमी तटीय शहर नेगोंबो की एक जेल में जुलाई में हुए उपद्रव के दौरान मारे गए एक भारतीय नागरिक के शव को विशेष पुलिस सुरक्षा के बीच दफनाया गया। अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने नेगोंबो मजिस्ट्रेट अदालत को बताया कि 73 वर्षीय कैदी के शव को अदालत के आदेश के अनुसार दो सितंबर को दफनाया गया और इसका खर्च सरकार ने उठाया था। उसने बताया कि कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग के अधिकारी भी इस दौरान मौजूद रहे।

मृतक की पहचान मृतक की पहचान केरल के रहने वाले उन्नीकृष्णन एस. के रूप में हुई। हालांकि, वह चार दशक से अधिक समय से अपने परिवार के साथ चेन्नई में रह रहे थे। वह दो मार्च को श्रीलंका पहुंचे थे और गांजा रखने के आरोप में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।

जेल में मौत इसके बाद उन्हें नेगोंबो जेल भेज दिया गया, जहां पांच और छह जुलाई...