नई दिल्ली, अगस्त 13 -- क्रिकेट मैच में कई बार खिलाड़ियों में विवाद हो जाता है, जो अक्सर सुलझ जाता है। खिलाड़ी या कोच मामले को हैंडल करके लड़ाई को खत्म करने का प्रयास करते हैं। कोच अनेक मर्तबा खिलाड़ियों को उनकी गलतियों का एहसास कराते हैं ताकि भविष्य में विवाद से बचा सके। हालांकि, श्रीलंका से एक बेहद हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक क्रिकेट कोच की मैच के दौरान खिलाड़ियों के साथ हुई बहस के कारण चली गई। कोच का नाम सुमित फर्नांडो था। वह 62 साल के थे। इस घटना के सिलसिले में एक क्रिकेटर को गिरफ्तार किया गया है।दो क्रिकेटर की लड़ाई बनी जानलेवा पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने गुरुवार (13 अगस्त) को बताया कि आठ अगस्त को कोलंबो में एक क्रिकेट मैच के दौरान पीने के पानी को लेकर हुए विवाद के बाद दो खिलाड़ियों के बीच कहासुनी हुई। इसी दौरा...