गोरखपुर, मार्च 25 -- गोरखपुर। श्रीलंका के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज, 1996 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी घातक लेफ्ट आर्म गेंदबाजी के लिए विश्वभर में विख्यात चमिंडा वास की बुधवार को गोरखपुर से भावुक विदाई हुई। पिछले चार दिनों से गोरखपुर में चल रहे एमसीसी हाई परफॉर्मेंस कैंप के दौरान चमिंडा वास ने यहां के खिलाड़ियों, अभिभावकों और क्रिकेट प्रेमियों के बीच गहरी छाप छोड़ी। गोरखपुर के लोगों से मिले प्रेम, सम्मान और अपनत्व से अभिभूत चमिंडा वास ने कहा कि वह भविष्य में फिर से गोरखपुर आने का प्रयास करेंगे। एमसीसी हाई परफॉर्मेंस कैंप का यह छठा दिन था, जबकि कल सातवां और अंतिम दिन होगा। समापन दिवस पर पूर्व भारतीय ओपनर वसीम जाफर, मुंबई के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज विनायक सामंत, ग्लोबल क्रिकेट कोच ज्वाला सिंह तथा एमसीसी के ...