बोकारो, मार्च 29 -- बेरमो। केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति करगली द्वारा हर वर्ष की भांति करगली बाजार में क्षेत्र की अखाड़ा समितियों द्वारा महानवमी की रात निकाले गए रामनवमी जुलूसों के मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। जहां देर रात तक लाठी व तलवार सहित अन्य खेलों का‌ भव्य प्रदर्शन किया गया। बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु, युवा एवं क्षेत्रवासी शामिल हुए। जय श्री राम के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा। यहां शिव शनि मंदिर फुसरो को प्रथम पुरस्कार दिया गया। झांकियों की भी प्रस्तुति दिखाई गई। यहां शामिल हुए बेरमो विधायक कुमार जयमंगल ऊर्फ अनुप सिंह ने कहा कि रामनवमी का पर्व हम सभी को भगवान श्री राम के आदर्शों पर चलने, समाज में भाईचारा, प्रेम, त्याग, मर्यादा एवं धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज को ...