अमरोहा, अप्रैल 28 -- रविवार रात नगर की अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में श्रीराम सेवा समिति पदाधिकारियों ने समिति का स्थापना दिवस मनाया। समिति द्वारा चलाए जा रहे घर-घर हनुमान चालीसा अभियान से जुड़े भक्तों को सम्मानित भी किया गया। समिति जिलाध्यक्ष अध्यक्ष पंकज भटनागर ने बताया कि 21 दिसंबर 2021 से नगर के मंदिरों में श्रीबालाजी महाराज को चोला चढ़ाना प्रारंभ किया गया था। यह अभियान सात नवंबर 2023 तक निरंतर चला जिसके तहत नगर के लगभग सभी मंदिरों में तीन-तीन बार चोला चढ़ाया गया। 21 नवंबर 2023 से घर-घर हनुमान चालीसा पाठ का संकल्प लिया गया जो वर्तमान में भी जारी है। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिकाध्यक्ष राजपाल सैनी एवं समिति पदाधिकारियों ने प्रभु श्रीराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छोटे बच्चों ने भजनों पर नृत्य प्रस्तुत किया।...