भदोही, नवम्बर 27 -- भदोही, संवाददाता।शहर कोतवाली क्षेत्र के जमुनीपुर अठगवां में चल रहे ऐतिहासिक धनुष यज्ञ मेले का बुधवार को समापन हो गया। मेले के अंतिम दिन लोगों ने जहां जमकर खरीदारी की वहीं मनोरंजन के संसाधनों का भी खूब उपयोग किया गया। श्रीराम-सीता समेत चारों भाईयों के विवाह के साक्षी मेलार्थी बने। साथ ही खिचड़ी की रस्म के साथ ही मेले का समापन किया गया। बता दें कि क्षेत्र के एतिहासिक मेले को लेकर पिछले कई दिनों से तैयारियां चल रही थीं। भव्य मंच की स्थापना के साथ-साथ मेले की सफलता के लिए हर संभव इंतजाम किए गए। गत दिनों मेले का शुभारंभ हुआ था। इस दौरान आसपास गांवों के लोगों के साथ ही पड़ोसी जनपदों से भी भारी तादाद में लोगों ने मेले में भागीदारी की। उधर परंपरा के अनुसार सर्वप्रथम शिव धनुष तोड़ने की प्रक्रिया शुरू की गई। भगवान श्रीराम द्वारा श...