कानपुर, दिसम्बर 31 -- कानपुर। श्री संकटमोचन धाम मंदिर, मकड़ीखेड़ा में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा के पंचम दिवस पर बुधवार को राम-सीता विवाह का भावपूर्ण वर्णन हुआ। कथा व्यास जगतगुरु करपात्री जी महाराज ने राम विवाह और कोहबर प्रसंग का मनोहारी वर्णन किया। बारात, गारी और नृत्य के साथ राम-सीता विवाह मनाया गया। महिलाओं ने मंगल गीत गाए। विधायक नीलिमा कटियार विशेष रूप से उपस्थित रहीं। सैकड़ों श्रद्धालु कथा में शामिल हुए। कथा व्यास ने विवाह प्रसंग के माध्यम से दांपत्य जीवन, मर्यादा, प्रेम और संस्कारों की गहन व्याख्या की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.