श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज का फिर बजा डंका
बागपत, अप्रैल 24 -- बड़ौत। यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम में श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज इससे पहले भी प्रदेश टॉपर, मंडल व जनपद टॉपर के रूप में कीर्तिमान स्थापित कर चुका है। इस बार विद्यालय की छात्रा अवि तोमर ने 96.8 फीसदी के साथ प्रदेश में चौथा व जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज के डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी व प्रधानाचार्य डॉ राजीव कुमार ने बताया कि कॉलेज की स्थापना 2009 में हुई थी। तभी से यह कॉलेज शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम देता आया है। 2013 में छात्रा विभा जैन ने इंटरमीडिएट कक्षा में जनपद टॉप किया था। 2017 में अंजलि कटारिया ने इंटरमीडिएट कक्षा में जनपद टॉप किया था जबकि 10वीं कक्षा में खुशबु शर्मा ने मंडल टॉप कर दिखाया था। यह भी पढ़ें- UP Board 12th Result 2026: नोएडा, ग्रेटर नोएडा-गाजियाबाद के टॉप 10 टॉपर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.