बक्सर, मार्च 10 -- पेज पांच के लिए ---- ब्रह्मपुर, निज संवाददाता। श्री हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के दौरान निमाज गांव में श्रद्धालुओं के बीच श्री राम विवाह प्रसंग पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी अनंताचार्य जी महाराज ने कहा कि श्रीराम व माता सीता का विवाह केवल एक पारिवारिक उत्सव नहीं, बल्कि धर्म, मर्यादा व आदर्श दांपत्य जीवन का महान संदेश है। स्वामी जी ने बताया कि मिथिला के राजा जनक ने अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए एक कठिन शर्त रखी थी। जिसे प्रभु श्री राम ने पूरा कर दिखाया। जिसे देख राजा जनक ने सीता का विवाह श्रीराम से संपन्न कराया। यज्ञ को सफल बनाने में व्यवस्थापक हरिनारायण ओझा सहित, टूनू ओझा, सरपंच संजय ओझा सरपंच, सुनील ओझा, लड्डू ओझा, नित्यानंद ओझा, अमन कुमार ओझा उर्फ गुड्डू ओझा, रामचंद्र चौरसिया, उद...